संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमृतवाणी--199

चित्र
(हमारी सुनिश्चित भविष्यवाणी) भगवान् की इच्छा युग परिवर्तन की व्यवस्था बना रही है। इसमें सहायक बनना ही वर्तमान युग में जीवित प्रबुद्ध आत्माओं के लिये सबसे बड़ी दूरदर्शिता है। अगले दिनों में पूँजी नामक वस्तु किसी व्यक्ति के पास नहीं रहने वाली है। धन एवं सम्पत्ति का स्वामित्व सरकार एवं समाज का होना सुनिश्चित है। हर व्यक्ति अपनी रोटी मेहनत करके कमायेगा और खायेगा। कोई चाहे तो इसे एक सुनिश्चित भविष्यवाणी की तरह नोट कर सकता है। अगले दिनों इस तथ्य को अक्षरशः सत्य सिद्ध करेंगे। इसलिये वर्तमान युग के विचारशील लोगों से हमारा आग्रह पूर्वक निवेदन है कि वे पूँजी बढ़ाने, बेटे पोतों के लिये जायदादें इकट्ठी करने के गोरख-धंधे में न उलझें। राजा और जमींदारों को मिटते हमने अपनी आँखों देख लिया अब इन्हीं आँखों को व्यक्तिगत पूँजी को सार्वजनिक घोषित किया जाना देखने के लिए तैयार रहना चाहिए। भले ही लोग सफल नहीं हो पा रहे हैं पर सोच और कर यही रहे हैं कि वे किसी प्रकार अपनी वर्तमान सम्पत्ति को जितना अधिक बढ़ा सकें, दिखा सकें उसकी उधेड़ बुन में जुटे रहें। यह मार्ग निरर्थक है। आज की सबसे बड़ी बुद्धिमानी ...

लहलहाती--410

चित्र
लहलहाती--410 =========== लहलहाती हरियाली और झूमकर गीत गाते दरख़्तों ने सही है पीड़ा ख़ुद भी अपनी मां पृथ्वी के साथ केवल वृक्ष वनस्पति ही क्यों ? वह हमारी भी तो मां है तभी तो.... जन्म से लेकर मृत्यु तक हम पृथ्वी मां की.... गोद में ही चिपके रहते हैं और वह प्यारी मां चिरकाल तक अपने प्यार से हमें पालती-पोसती है बड़े ही धैर्य के साथ पर हम अभागी औलादें उसका दिल हमेशा से छलनी करती ही आईं हैं हरियाली को मिटाकर अंधाधुंध बहुमंजिली इमारतें  बनाकर ढेर सारे रसायनों का ज़हर उसके कलेजे में डालकर तभी तो आज उस मां ने हमें फटकार कर.... घर पर बैठने को मजबूर कर दिया है (कोरोनावायरस के चलते लांकडाउन) अपनी संतानों से मिले घावों को भरने के लिए प्रकृति मां भी कभी कभी ऐसे कदम उठाने को.... मजबूर हो ही जाती है सिर्फ़ और सिर्फ़.... अपनी... संतानों को सुधारने के लिए!!                        @शशिसंजय                            22/4/2020

बहुत दिन--409

चित्र
बहुत दिन गुजर गए याद अभी भी बाकी है दर पर तेरे जाने का उल्लास अभी भी जारी है मन कहता है तुम आस-पास पर स्थूल का दिखना बाकी है ना साधना है ना तप है कोई तब सूक्ष्म भी दिखना बाकी है कुछ बातें हैं-कुछ यादें हैं कुछ जो तुमने लिख डाला उनको पढ़कर-उनमें खोकर तेरा अक्स ढूंढना जारी है !!                             @शशिसंजय                                 18/4/2020

कोरोना--408

चित्र
तुम्हें क्या लगता है क्या है ये कोरोना सभी डरे सहमे हुए हैं और तुम बेफिक्र की तरह ध्यानस्थ हुए बैठे हो शायद इसीलिए कि तुम्हें यह अंदाजा काफ़ी अरसे पहले ही हो चुका था तभी तो तुमने मानव जाति को आगाह भी किया था और न जाने कितनी साधनाएं ख़ुद ने कीं और दूसरों से भी कराईं और आज भी करा ही रहे हो क्योंकि तुम हमेशा कहा करते थे कि जहां से विज्ञान फेल होना शुरू होता है वहीं से आध्यात्म.... अपना काम शुरू कर देता है कोरोना यानी किये गये कर्मों का प्रतिफल भले ही किसी ने भी किया हो भुगतना तो सभी को पड़ता है लेकिन..... मुझे पता है कि तुम पूरी सृष्टि की रक्षा किसी न किसी रूप में अवश्य कर रहे हो इसीलिए तो ध्यान मुद्रा में हो अनवरत मेरे गुरुदेव.... मेरे दाता.......!!                                   @शशिसंजय                                         5/4/2020

श्रीराम--407

चित्र
श्रीराम के वंशज हैं हम हम सबके वे भगवान हैं आराध्य भी-गुरु भी वही मां भगवती के साथ हैं आज फ़िर रावण (महामारी) से वे युद्ध का उद्घघोष करते साधना की शक्ति से गुरु विश्व को हैं मुक्त करते जिसके जो आराध्य हैं सब उनसे ही विनती करें प्रभु आज फ़िर से आप इस रावण से सबकी रक्षा करें !!                                   @शशिसंजय