फलों से लदे हुए वृक्ष की--396

फलों से लदे हुए वृक्ष की
एक डाली का अचानक से टूट जाना
बहुत ही तकलीफ़ देह होता होगा
उस वृक्ष के लिए
जिसने ताउम्र अपने इस बोझ को
रोकर या ख़ुश होकर ढोया था
डाली का क्या......?
उस पर एक चिड़िया ने आकर
बसेरा बना लिया
बस फ़िर क्या था......?
फलों को लूटकर खाने की
डाली को खींचकर ले जाने की
होड़ मच गई होगी भीड़ में
जिसके हाथ जो लगा
उसने उसी को भुनाया
लेकिन.......
उस दरख़्त के हाथ क्या लगा
सोचने की बात है
जो सदियों से अब तक
उत्तर पाने की प्रतीक्षा में है !!
                          @शशिसंजय

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

दृष्टा-425

कर्म -426