दृष्टा-425

दृष्टा बनकर देखो पहले 
बुरे विचार मन में ना लाओ
करता है सब करने वाला
ईश्वर पर विश्वास जमाओ
मैं-मैं अपनी दूर भगाकर 
देखो उसके खेल निराले
अच्छा-बुरा करने वालों के
वे ही हैं सबके रखवाले
कौन किसी को क्या दे सकता ?
ईश्वर ही सब देने वाले 
उम्मीद किसी से क्यों करना 
जब कर ही दिया सब उनके हवाले
सबको अच्छा सोचा कर तू
सब ही अच्छे लगने लगेंगे
तेरे दु:खों-तेरे कष्टों को
केवल गुरुवर ही दूर करेंगे
वे ही सारे कष्ट करेंगे !!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

कर्म -426