संदेश

मोक्ष -418

चित्र
 मोक्ष नहीं ना मुक्ति चाहिये   तेरे चरणों में स्थान चाहिये   जब - जब तू धरती पर आये   मुझको तेरा साथ चाहिये  धूल बनूँ तेरे चरणों की  या फिर हार बनूं सीने का   जो भी हो जैसे भी हो बस  केवल तेरा प्यार चाहिये   मैं जैसा भी.. तेरा ही हूं  और किसी आस नहीं है   दिल भी धड़के तेरे लिये ही   छोटी हो पर प्यास यही है ।                        👣🙏

तुम हो-417

चित्र
तुम हो मन का संसार मेरा तुम ही तो मन की ख़ुशबू हो चाहे जितना मैं फिरता रहूं मन की दुनिया में तुम ही हो जब भी आते हो ख्यालों में बेवजह मुस्कुरा जाता हूं तुम इर्द-गिर्द ही हो मेरे ये सोच के ख़ुश हो जाता हूं तुम चाहे जितना दूर रहो मैं पास तुम्हें उतने पाता भीतर में तुम हो छुप जाते मैं इधर उधर ढूंढा करता तेरी यादों में खोया रहता तेरी ख़ुशबू को सूंघा करता !!                          👣🙏

शरणागत हूं-416

चित्र
शरणागत हूं शरणागत हूं मैं शरण में तेरी आया हूं औरों की मुझको ख़बर नहीं बस अपना आपा खोया हूं मुझे होश में मत आने देना वरना मैं फ़िर से भटकुंगा कठपुतली तेरी बना रहूं तो फ़िर न कहीं मैं जाऊंगा तुम नाच नचाओगे मुझको मैं ख़ुश होकर के नाचुंगा मेरी डोर है तेरे हाथों में ये सोच के मैं इठलाऊंगा बस गीत तेरे ही गाऊंगा ऐसे ही तुझे रिझाऊंगा !!                   👣🙏

तुम मेरे हो-415

चित्र
तुम मेरे हो-415 ========== कैसे न कहूं तुम मेरे हो तुम ही तो केवल मेरे हो संसार में सब कुछ बेगाना मेरे अपने तो तुम ही हो कुछ लोग कहें क्या पाया है ? मैंने पाया ही पाया है.... संसारी रिश्तों से ऊपर तुमको ही मैंने पाया है सजदा करता हूं चरणों में जिनमें आकर विश्राम मिला इस दौड़-धूप की दुनियां को बस छोड़ यहां आराम मिला मैं तेरा हूं...तेरा ही हूं तुम ही तो केवल मेरे हो मेरा हाथ यूं ही पकड़े रहना चलते रहना मुझको लेकर     चलते रहना मुझको लेकर !!                        👣🙏

श्राद्ध पर्व-414

चित्र
श्राद्ध पर्व ---------- हर साल की तरह इस बार भी आ गये हैं श्राद्ध पितरों का पृथ्वी पर अपनों से मिलने आ जाना इस बात का संकेत है कि वे हमेशा ही हमें याद करते हैं चाहे हम उन्हें भले ही भूल जायें लेकिन साल में एक बार आकर वे अपनी उपस्थिति का अहसास करा ही जाते हैं ऐसे पूर्वजों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्ण नमन उन समस्त प्रिय वंशजों को नमन जिन्होंने हमेशा हमारे सिर पर अपना वरद हस्त बनाये रखा है और हमेशा अपना आशीर्वाद देकर अपनी इस संतति की रक्षा एवं बढ़ोतरी करते रहेंगे।।                                 👣🙏

रिश्तों के ताने-बाने-413

चित्र
रिश्तों के ताने-बाने में तू ख़ुद को मत उलझाया कर आया है अकेला-जाना अकेला ख़ुद के लिए तू जीया कर ताने-बाने जितने भी हैं स्वार्थ के धागे बुनते हैं केवल दाता ही तेरे हैं बात वही सब सुनते हैं तूने जिनको चाहा अब तक कुछ भी वो ना लौटा पाये दाता तेरे प्यार के बदले सब कुछ तो तुझे देते आते बस.. शुकराना उनका ही कर बाकी सबके तो कर्ज़ चुका दिल के कोने में उनको बिठा उनकी यादों में खोया कर !!                         @शशिसंजय

क्या याद करूं--412

चित्र
क्या याद करूं क्या भूलूं मैं कुछ समझ नहीं मुझको पड़ता बस एक बात जो चलती है दिल पीछे दौड़ चला करता जीवन की अंतिम घड़ियों में क्या खोया है क्या पाया है ये चक्र जो घूमा चारों तरफ तो सोचा सब कुछ खोया है दौड़ा करते कुछ बनने को बन जाने और बनाने को वह सब कुछ पीछे छूट गया अब बैठे घुटने जुड़वाने को है चारों तरफ ही सन्नाटा सब खोया पाया सा लगता है पक्षी जब गूंजा करते हैं संगीत वही मन भाता है उड़ जायेगा मन का पंछी तब और कहीं जा जन्मेगा फिर इसी तरह की व्याकुलता लिए वह बार बार ही जूझेगा !!                         शशिसंजय                          13/5/2020