जन्मदिन-393 (3/9/19)
जन्मदिन की यादें ताज़ा हैं इस जेहन में
सामने बैठे हो तुम....
और सजदे में सिर का झुका होना
हर आने वाले के चेहरे का
अनन्त खुशियों से भरा होना
भरपूर उत्साह एवं उल्लास से
सभी भक्तों का....
सुबह से शाम तक कार्यक्रमों में पहुंचना
कहीं कोई बिना प्रसादी लिए
चला न जाये.....
प्यार से सबको...
नाश्ता व खाना खाकर
जाने के लिए....
इशारे से बिठा देना
पूर्ण भाव में रहकर
कब्बाली के आनंद में डूबे रहना
अपने दोनों हाथों को...
आशीर्वाद की मुद्रा में उठाकर...
सभी आशिकों पर..
प्यार की वर्षा करना
कितनी ही यादों के....
चलचित्र ताज़ा हो जाते हैं
आज के दिन....
बस देखने को तरसती हैं ये निगाहें....
आज के दिन....
मेरे प्यारे दाता के जन्मदिवस पर चरणों
========================= में समर्पित !!
भावांजलि👣🙏
============
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें