मां तुमने--403
समस्त विश्व की महामारी (कोरोनावायरस) से रक्षार्थ समस्त गायत्री परिवार के परिजनों को गायत्री साधना एवं महामृत्युंजय मंत्र की साधना के निर्देश शांतिकुंज से मिलने पर भावांजलि !!
मां तुमने अपने आंचल में
पूरे विश्व को ढकना चाहा
इसीलिए सबकी रक्षा हित
फ़िर से साधन शुरू कराया
हम बच्चे तो शरणागत ही हैं
शरण में रहते आये हैं
लेकिन....
पूरी वसुधा के हित तुमने
कितने ही संकल्प कराये हैं
जब जब विपदा कहीं भी आई
तब तब रोकर तुम्हें पुकारा
तुम भी हमेशा दौड़ी आईं
सब बच्चों को देने सहारा
दुनिया के आंचल से हटकर
तेरा आंचल प्यारा है मां
इस आंचल से बढ़कर कोई
दूजा आंचल नहीं है प्यारा
मां तू ही हम सबका सहारा !!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें