जो भी(आध्यात्मिक)-1

जो भी कराना हो तुमको
तुम कैसे भी करवा लेते हो
मुर्दों में भी जान डालकर
उनसे काम करा लेते हो
दिल दिमाग और काया में
अब पहले जैसी बात नहीं
जाने कैसी फूँक भर देते
समझ न आता मुझे कभी
तुम भी क्या कमाल कर देते
सबको प्यार की ख़ुशबू देते
इसीलिए तो आगे-पीछे
सब तेरे ही घूमा करते
लोग भरम में डूबे रहते
जाने क्या-क्या सोचा करते
तेरी ख़ुशबू तेरी शक्ति को
जाने क्यों सब समझ न पाते

                          👣🙏
                   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ यूं है तेर शुकराना-429

शुकराना -424

याद आपकी-428