सही सोच-376

सही सोच और सही कदम
के साथ तू आगे बढ़ता चल
जो मिलना है मिलके रहेगा
आज नहीं तो मिलेगा कल
विश्वास अटल रख गुरु पै अपने
गुरु ही भगवान कहलाते हैं
तुझ पर कृपा बरसती जिनकी
वो महाकाल रखवाले हैं
ऐसे गुरु के संरक्षण में बस
आगे-आगे ही बढ़ता चल
मुड़-मुड़कर ना देख तू पीछे
कदम बढ़ा और चलता चल
मन तो ठगिया चंचल पंछी
इधर-उधर उड़ता फिरता है
दिल में बैठा जो भगवन तेरा
वो सारा तमाशा देखा करता है !!
                     @शशिसंजय

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ यूं है तेर शुकराना-429

शुकराना -424

याद आपकी-428