आंखन देखी(आध्यात्मिक)-227
कर्मों की जब ओढ़ चुनरिया, दाता के घर जाऊँगी।
ना जाने क्या-क्या कर बैठी, ये सब उन्हें बताऊँगी।
_वो सब जानें वो सब बूझें, फिर भी सुन मुस्कायेंगे।
प्यार से सिर पर हाथ रखेंगे, थोड़ी सी डॉट लगायेंगे।
-काम-धाम कुछ कर ना पाई, ना ही पूजा पाठ भी।
फिर भी हरदम साथ रखी है, यादें उनकी आज भी।
-याद ही आना याद ही करना, ये भी तो एक पूजा है।
यादों में ही बस जीते रहना, कर्म नहीं कोई दूजा है।
-काया यहीं रह जानी है बस, साथ नहीं कुछ जाना है।
याद तेरी संग लेकर के जाना, ये ही पता ठिकाना है।
11/12/17
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें