जन्मदिन -372
गुरुवर की तुम प्यारी बिटिया
मेरी भी तुम प्यारी हो
तन से स्वस्थ हों मन में खुशियाँ
खूब तरक्की करती रहो
जो भी तुम्हारे पास से गुज़रे
दुःख सारे मिट जायें उसके
जन सेवा तुम करो हमेशा
वंचित रहा हो प्यार जिनसे
घर और बाहर परिवारों को
सबको शीतल छॉव मिले
सँग हमेशा रहें शक्तियॉ
सबको तुम्हारा प्यार मिले
क़दम हमेशा चूमें खुशियाँ
कॉटे ना हों पॉव तले
मॉ का प्यार भी तुम्हें हमेशा
भर-भर झोलियॉ खूब मिले!!
@शशिसंजय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें