मॉ-380

मॉ लाड़ प्यार और अपनापन
हमने सब कुछ तुमसे पाया है
अपने भीतर का प्यार का सागर
मॉ तुमने भी ख़ूब लुटाया है
अपने बच्चों की देखभाल कर
आगे ख़ूब बढ़ाया है
सूक्ष्म संरक्षण अब भी तेरा
मॉ हमने ख़ूब ही पाया है
सरस्वती-लक्ष्मी-काली का
दर्शन तुझमें ही पाया है
गायत्री की शक्ति को तूने
सब बच्चों तक पहुँचाया है
तेरा प्यार और ममता तेरी
सदा ही हमको मिलती रहे
हर जीवन सब कुछ तेरा ही हो
काया भी चरणों में पड़ी रहे  !!
                         @शशिसंजय

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

दृष्टा-425

कर्म -426