झुन्ड(सामाजिक)-37

कच्ची बस्ती 

और पास ही के गॉव के

छोटे बच्चों का

अधनंगा झुंड

बरसात में भीगते हुये जब

छपाक-छपाक खेलता है

तो देखती हूँ अमीरों व मध्यम श्रेणी

के बालकों की ओर

जिनके मॉ-बाप 

मिट्टी से दूर-पानी से दूर

हर चीज़ से दूर

रहने की सलाह देते हैं

क्यों कि....

उन्हें डर है..

संक्रमण हो जाने का....?

हर बात पर संक्रमण

हर जात से संक्रमण

फिर भी उनके बच्चे

कहीं अधिक बीमार रहते हैं

इन बच्चों की तुलना में

आख़िर क्यों.......?

           💔💔🖤💔💔

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

दृष्टा-425

कर्म -426