गुरुगीता-100

ब्यास लंगर में जब खाना (गुरुप्रसाद )दिया जाता है तो बार-बार Annoucement की जाती है कि जितनी जरूरत हो उतना ही लिया जाए क्योंकि उस पर गुरु की दृष्टि पड़ी होती है और वैसे भी हमें अपने अन्न का निरादर नहीं करना चाहिए । एक बच्चा Handicap था ठीक से खाना भी नहीं खा सकता था, लंगर में बैठा था । खाना खाने की कोशिश कर रहा था, थोड़ी दूरी पर एक औरत यह सब देख रही थी । उसका मन दया से भर गया कि बच्चा बेचारा खाना नहीं खा सकता और बच्चे की जो लार मुंह से निकल निकल कर थाली में (सब्जी में) गिर रही थी, उस औरत ने उसके पास जाकर उस बच्चे को छोटे-छोटे टुकड़े रोटी के तोड़ कर मुंह में डाले, बेटा खा ले तुझ से खाया नहीं जाता ,कुछ खाना खाया कुछ थाली में रह गया जब वो टूटियों की तरफ जाने लगी तो सेवादारों ने पकड़ लिया ,अब वह बेचारी बर्तन धोने जा रही थी सेवादारों ने कहा कि इसे खा, खाने के बाद बर्तन धोना है खाली करके ।  औरत रोने लगी उसने बात समझाई यह बच्चा मेरा नहीं है, ये खाना नहीं सकता, खाने में इसकी मदद कर रही थी। ये बच्चा मेरा नहीं है । सेवादारों ने उसकी एक न सुनी और उसे कहा हम नहीं जानते तू झूठ बोल रही है तू खाना खा । एक घंटा रोती रही। अब अपना झूठा तो खाया नहीं जाता दूसरे का मुंह से निकाला हुआ खाना कौन खाए ? खैर जब 2 घंटे रोती रही सेवादारों ने उसे नहीं छोड़ा आखिर मन समझा-बुझाकर किसी तरह से उसने उस खाने को खत्म किया ,बाद में वह औरत बहुत रोई और व्यास समिति के पास पहुंच गई बोली कि मुझे हुजूर से बात करनी है। जब बाबाजी के सामने पेश हुई उसने जाते ही बाबा जी से कहाकि  बाबा जी मेरा क्या कसूर था  ? आप के सेवादारों ने मेरे साथ धोखा किया, मुझे जबरदस्ती दूसरे का झूठा खाना खिलाया तो हजूर ने कहा बीवी वो 4 सेवादार तुम्हें खाना खिला रहे थे उसमें 5वां मैं भी था ,वह सुनकर हैरान हो गई । हजूर ने कहा क्योंकि तुझे गुरु ने नाम दान दिया है तेरे करम बहुत भारी थे और तुझे अगला जन्म  सूअर का मिलने वाला था और सारी जिंदगी तूने गंदगी में मुंह चलाना था ।लेकिन परमात्मा की तुझ पर दया थी इसलिए तुझे एक बच्चे का झूठा खाना खिलाकर तेरे कर्मों का भुगतान कर दिया। तो गुरु हुजूर किस रूप में दया करते हैं यह हमको कुछ पता नहीं होता , जिस चीज को हम बुरा मानते हैं शायद उसमें हमारा भला होता है । सतगुरु हमसे ज्यादा बेहतर जानते हैं कि हमारे लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा । इसलिए हमें कभी भी गुरु द्वारा की गई दात को छोटा नहीं समझना चाहिए । पता नहीं उसमें कौन सा राज छुपा होता है  ?

गुरुगीता पाठ
==========
इदं रहस्यं नोsवाच्यं तवाग्रे कथितं मया ।
सुगोप्यंsच प्रयत्नेन येनात्मानं प्रयास्यसि।।106।।
अर्थ
===
मेरे द्वारा तुम्हारे निकट कथित यह गोपनीय तत्व अनुचित स्थान में मत कहना, प्रयत्नपूर्वक इसे गोपन
रखना; इसके द्वारा तुम परमात्मा लाभ में समर्थ होगी ।।106।।
106.
====
You will not narrate the secret Tatva which
I have described unto you at an undesirable
place. Keep it secret with efforts and you will be able to realise tha soul par excellence by it.
                          👣🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

दृष्टा-425

कर्म -426