गुरु के चरण-387(गुरु पूर्णिमा-2019)

गुरु के चरण पकड़ कर रखना
दिल की कोठरी ख़ाली रखना
चिन्ताओं को दूर पटकना
मन का द्वारा साफ़ है रखना
गुरु भगवान आयेंगे तब
ऑसुओं से चरण पखारना
भाव बहें तब शबरी जैसे
अश्रु बहें जब मीरा जैसे
राधा जैसा रहे समर्पण
तब तू गुरु के लायक होगा
गुरु तब गले लगायेंगे
तेरे सिर पर हाथ फिरायेंगे
बस तू उनका प्यारा हो जा
उनकी ही शरणागत हो जा
शरणागत की लाज रखें वो
तेरे जनम सुधर जायेंगे
पीढ़ी दर पीढ़ी तरते जायेंगे!!
                     @शशिसंजय

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

दृष्टा-425

कर्म -426