रूपचौदस-356
रूपचौदस-356
===========
रूप की चौदस कहलाती है
छोटी दीवाली जो है आज
रूपवान गुणवान बनें सब
ऐसी दुआयें करते आज
तन भी निखरे-मन भी निखरे
आस- पास सब निखरें आज
निश्छल जीवन जीने का सब
भाव भरें अपने में आज
तन से ज्यादा मन से सुन्दर
बन जायें सारे ही आज
रूप चतुर्दशी पर हों सबकी
अच्छी कामना पूरण आज!!
@शशिसंजय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें