नारी दिवस-370
आज का दिन नारी दिवस के रूप में
जहाँ देखो वहीं बधाइयाँ नारी दिवस की
समझ से परे है नारी दिवस क्यूँ कि
बिना नारी के सृष्टि की संरचना ही
संभव नहीं युगों युगों से
हर क्षण-हर पल, हर-दिन नारी का है
घर में सत्ता नारी के हाथों में
पुरुषों की सहचरी हर पल नारी
घर में काम वाली बाईयॉ नारी
जिनके एक दिन छुट्टी लेने पर
पूरे घर में कोहराम मच जाता है
यह देश हमेशा ही नारी प्रधान रहा है
ये अलग बात है कि मॉ,बहन, बेटी, पत्नी
के रूप में शोषण भी कम नहीं हुआ नारी का
नारी को नहीं उसके ज़ज्बे को नमन
सदियों से करते आये हैं सभी
बेहतर हो कि आज से यह संकल्प लें कि
जिस रूप में भी नारी से मिलना हो
उसे सम्मान दें, प्यार दें,अपनापन दें
जिसकी वह सचमुच हकदार है
और इस तरह हर दिवस ही
नारी दिवस के रूप में मनाते रहें!!
@शशिसंजय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें