विदाई 2018-स्वागत 2019-(371)
अभी के साल का विदा होना
और नये साल का आगमन
होता आया है हरेक साल
इसी तरह से सुस्वागतम्
कुछ गलत को छोड़ना
कुछ अच्छाइयां जोड़ना
तरह-तरह के संकल्प से जुड़ना
बीच-बीच में छोड़ देना
साल भर के व्यवहार की
सबसे माफ़ी मॉगना
बाद में वही फ़िर से
ग़लतियों को दोहराना
चलता आया लंबे समय से
इसी तरह का आचरण
बेहतर हो अन्दर से जागें
हटा सकें ये आवरण
2019 हम और आप सभी के लिए खुशियाँ, समृद्धि,शॉति,अपनापन और सुखद अनुभूतियॉ लेकर आये, इसी कामना के साथ ढेर सारी शुभकामनायें !!
@शशिसंजय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें