शादी की सालगिरह-366
लाइसेंस है पॉच सालों का
हर पल रिन्यू कराना है
ख़ुश रहकर ख़ुश रखकर तुमको
हर क्षण खुशहाल बनाना है
प्यारी गृहस्थी छोटी सी है
उसको समृद्ध बनाते रहो
प्यारी सुन्दर सी बगिया में
खुशियों के फ़ूल खिलाते रहो
दिल से आशीष दुआयें हैं
खुशियों का तुम पर्याय बनो
बाधाओं की चट्टानों को तोड़ के
तुम हर पल आगे बढ़ते रहो!!
@शशिसंजय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें