दिले शायरी -56
--खुशियों से भरा था वो आलम, तेरे साथ जो मैंने बिताया था
वो रूहानी खुशियाँ मुझको अब, कहीं नज़र नहीं आतीं !!
--जो भी हूँ जैसा भी हूँ, तेरे प्यार में चलकर आया हूँ
जब भी दल-दल में गिरने लगूँ, तुम प्यार से मुझको उठा लेना!!
--'तूने हाथ जो मेरा पकड़ा है, मज़बूत पकड़ ही तेरी है
जन्मों से भटकता मन मेरा, मज़बूती से पकड़े रहना!!
-'-रूहानी रिश्ता है तुझसे, तू रूह में मेरी बसता है
नख से सिर तक तू छाया है, हर बात में भी तू रहता है!!
--तेरी याद में जीता हूँ प्यारे, तेरा प्यार ही मुझको रुलाता है
शुकराना कैसे अदा करूँ, तू खुशियों से झोली भरता है!!
--ना अपना पराया कोई यहाँ, सब पिछला चुकाने आये हैं
बस तेरा रिश्ता अजर अमर, जिससे सब खुशियाँ पाते हैं!!
@शशिसंजय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें