जन्मदिन-369
गुरुसत्ता की प्यारी लाड़ो ,हम सबकी प्यारी जीजी को
हों ख़ूब बधाई आज के दिन, जन्मी जो गीता जयन्ती को !!
तुम साल-हजारों जियो यहाँ, दुनिया में प्यार लुटाती रहो
सुनती सबके मन की हो तुम,अपने मन की ना कहती हो !!
सबके दुख दर्द बटाती हो, अपनी पीड़ा पी जाती हो
ये कैसे कहूँ जीजी तुमको, तुम कितना कुछ दे जाती हो !!
जब हँसकरपूछतीं हाल मेरा, दिल बाग-बाग हो जाता है
ये सिर तो क्या हर रोम मेरा, इन चरणों में अर्पित होता है!!
गीता जयन्ती
19/12/18
अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की सुपुत्री श्री मती शैलबाला पण्डया
जी के जन्मदिन पर।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें