हवा का झोंका-364

आता है हवा का झोंका जब भी
कुछ भीनी-भीनी सी
कुछ अच्छी सी खुशबू लेकर
महसूस करा देता है इस क़दर मुझको
कि सॉसें भी भर जाती हैं
उस बेहिसाब ख़ुशबू से
हरदम ही रखा करिये
अपने आने की आहट से
तरोताज़ा मुझको
कुछ अच्छे ख़याल रहने से
काम भी कुछ अच्छे से 
हो जाया करते हैं
तेरी चौखट को चूम तो नहीं पाती
लेकिन उस दर को भूल भी नहीं पाती
तुम कितना ख़याल रखते तो हो
हद से कुछ ज्यादा मेरा
बस इतना ही काफ़ी है मेरे लिए!!
मेरे सतगुरु-मेरे दाता  !!!
                      👣🙏
                     @शशिसंजय

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

दृष्टा-425

कर्म -426