फ़लसफ़ा(सामाजिक)75
फ़लसफ़ा है जीवन का
बस काम करते जाइये
कोई बोले या ना बोले
बस आप मुस्कराइये
आगे-पीछे क्या होता है
अनदेखा करते जाइये
लक्ष्य को अपने आगे रखकर
आगे बढ़ते जाइये
सामने आ जायें जो भी
सेवा करते जाइये
दुखियारों के मुखड़े पर
ख़ुशियाँ देते जाइये
जितना भी बन पड़े....
अच्छे कर्म करते जाइये
👣🙏🏻
22/5/18
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें