झूठ सॉच(सामाजिक)-69

झूठ सॉच और तेरी मेरी से

ख़ुद को बचाते जाइयेगा

कितनी भी अड़चनें जो आयें

सबको मिटाते जाइयेगा

अन्दर की ताक़त का ज़र्रा 

बाहर निकलने दीजियेगा

सहम सहम कर जीने से

जीवन को बचाते जाइयेगा

खुलकर सच को कहने की

आदत को बनाये रखियेगा

चिकनी चुपड़ी बातों से बस

अपने को बचाते जाइयेगा

कोई रूठे और कोई छूटे

दाता को मनाये रखियेगा

सबके दिलों की चिंगारी को

प्यार से जलाये रखियेगा 

           💔💔🖤💔💔

                  24/5/18


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

दृष्टा-425

कर्म -426