नहीं मालूम(व्यक्तिगत)-72
अतीत की प्यारी यादें
वर्तमान के कटु अनुभव
भविष्य की अनगिनत कल्पनायें
कौन सुखद हैं इनमें
नहीं मालूम मुझे
जानने की जिज्ञासा भी नहीं
मात्र अभिलाषा इतनी सी कि
कलापूर्ण जीवन जीया जाये
स्वतन्त्र,समग्र,उन्मुक्त
बिना किसी हस्तक्षेप व बन्धन के
लेकिन जीवन क्या है...
अतीत की प्यारी यादें
वर्तमान के अपने अनुभव
भविष्य की अनगिनत कल्पनायें
या फिर कुछ और....?
नहीं मालूम मुझे
उत्सुकता भी नहीं
सभी कुछ मालूम करने की
💔💔🖤💔💔
17/7/77
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें