तेरे दर पै(आध्यात्मिक)-110

तेरे दर पै जो आये सवाली

झोली भर दो मॉ सबकी भवानी

तेरे दर पै------

तेरे दर पर भरे भँडारे,

लोग ले-लेके भर-भर के जाते

एक कन्या कुँवारी है दर पै

उसको वर दे दो माता भवानी

तेरे दर पै------

तू तो देती ही रहती है सबको

बच्चे आते हैं दर पर इसी से

एक मॉ की गोदी है सूनी

बच्चा दे दो तुम माता भवानी

तेरे दर पै------

तेरे दर पर जो भी भक्त आते

ख़ाली हाथ कभी ना वो जाते

सबके रोगों को कष्टों को हर लो

दीन-दुखियों को सुख दो भवानी

तेरे दर पै----


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

दृष्टा-425

कर्म -426