आशा की किरण(आध्यात्मिक)-156
आशा की किरण जगाये रखना,
दिल में दिया जलाये रखना ।
जब जब बाती डगमगाये,
दोनों हाथ लगाये रखना ।
--श्वॉस श्वॉस में मोती बिखरे,
उनको कैसे आज समेटूँ मैं ।
एक एक मोती बीन बीन कर,
माला बनाती जाती हूँ मैं ।
--इस माला को पूरा कर दो,
अपना नाम औ प्यार भी लिख दो ।
जपती रहूँ मैं तेरे नाम को,
इतनी मुझमें शक्ति भर दो ।
--प्रेम का धागा याद के मोती,
जब दोनों ही मिल जायेंगे ।
उँगलियाँ फिरेंगी प्रेम से उन पर,
तब वही गीत बन जायेंगे ।
........तेरा नाम ही गायेंगे ।
........तेरा प्यार ही पायेंगे ।
👣🙏🏻
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें