रौनक़ तुम्हारी(आध्यात्मिक)-140

ये रौनक़ तुम्हारी ये ऊर्जा तुम्हारी

ये ताक़त तुम्हारी इबादत तुम्हारी

ये चाहत भी तेरी ये राहत भी तेरी

ये ख़ुशियाँ भी तेरी ये इच्छा भी तेरी

ये मन भी है तेरा ये तन भी है तेरा 

ये ग़म सारे तेरे ये भ्रम सारे तेरे

दुनिया के सारे ये बँधन भी तेरे

नहीं मुझको मालूम कि क्या-क्या है मेरा

केवल तू ही मेरा केवल तू ही मेरा

मैं तेरी हूँ भगवन सभी कुछ है तेरा

                    👣🙏🏻

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

दृष्टा-425

कर्म -426