गणित(सामाजिक)-146
जीवन एक गणित है भाई
मुझको तो ये समझ न आई
गणित जोड़ना गणित घटाना
गुणा गणित में भाग गणित में
सब कुछ गणित में कर लो भाई
दोस्ती को जोड़ दो
दोस्त बढ़ जाते हैं
दुश्मनी घटाओ तो
दुश्मन घट जाते हैं
ख़ुशियों को गुणा कर दो
चौगुनी हो जायेंगी
दुखों को भाग दे दो
कम होते जायेंगे
इतना कर लोगे तो
वर्गमूल आ जायेगा
ज़िन्दगी का फन्डा फिर
समझ में आ जायेगा
$शशिसंजय$
💔💔🖤💔💔
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें