तूने जो छेड़े तार(आध्यात्मिक)-166
तूने जो छेड़े तार,मुझको क्या हो गया ।
मन में हुई झँकार,ऐसा क्या हो गया ।
--झूमती रहती हूँ मैं,हर पल नशे में चूर ।
प्यार का सा ये नशा,आज मुझको हो गया ।
--दर पर तुम्हारे भीड़, कितनी लगी है आज ।
फिर भी निगाहों से,पर्दा आज हट गया ।
--झीनी सी चादर थी, बस तेरे-मेरे दरमियाँ ।
हल्का सा कोना आज,ख़ुद-ब-ख़ुद हट गया ।
👣🙏🏻
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें