भगवान(आध्यात्मिक)-181
कहते हैं भगवान तक केवल
भाव ही पहुँचा करता है
तभी तो वो शबरी के झूठे
बेर भी खा जाया करता है
भावनाओं में अपनी बना लिया
जाये क्यूँ ना एक छोटा सा मन्दिर
कहा था तुमने कभी बहुत पहले मुझसे
कि मैं कहीं दूर नहीं इस दिल में ही
रहा करता हूँ🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें