आंखन देखी(आध्यात्मिक)-213
बीते दिन लोहड़ी का ,
उल्लास सभी में छाया था।
आज मकर सँक्रान्ति पर्व का ,
त्यौहार सभी ने मनाया है ।
तरह-तरह और भॉति-भॉति के ,
पर्व यहॉ पर आते हैं ।
भाईचारे और दान पुण्य का ,
सत् सद्भाव जगाते हैं ।
पोंगल का उल्लास आज ,
हर दिन यूँ उमँग भरा ही रहे ।
ब्च्चों में उत्साह रहे.....और,
बूढ़ों(समस्त बुज़ुर्गों) का सम्मान रहे।
ख़ुशियों और पकवानों की ?
धूम मचाते ये त्यौहार ।
सबको बहुत मुबारक हों ,
ख़ुशियाँ लाते ये सभी त्यौहार ।
तिल के लड्डू , मूँगफली और,
मक्कीदाने , रेबड़ी ।
दाता प्यारे भोग लगाओ ,
आज बनी है खीचड़ी (खिचड़ी)।
👣🙏🏻
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें