गुरुवर आपका ताना बाना(आध्यात्मिक)-343

गुरुवर आपका ताना बाना
बना हुआ कितना मज़बूत ।
सारे बच्चे इसमें रहकर,
काम कर रहे बहुत ही ख़ूब ।

समय-समय और पर्व-पर्व पर,
दिशा-निर्देश हैं मिलते जाते ।
उसी तर्ज़ पर हम सब मिलकर,
ताने-बाने बुनते जाते ।

शिवजी की बारात में शामिल,
सभी तरह के हैं बाराती ।
फिर भी कहीं अड़चन ना आती,
योजना सफल है  होती जाती ।

तुम क्या..जादूगर हो गुरुवर,
कितने जादू दिखाते हो ।
कठपुतली तेरे हाथों की,
सबको ख़ूब नचाते हो ।

मात-पिता जब उँगली पकड़कर,
बच्चे को नचवाते हैं ।
ठुमक-ठुमक कर नाचता बालक,
देख के वो मुस्काते हैं ।
...........शाबाशी देते जाते हैं ।

                                       👣🙏🏻
                                     20/1/18

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

दृष्टा-425

कर्म -426