तुम भूलते न मुझको(आध्यात्मिक)-268

तुम भूलते न मुझको,
मैं भी ना भूल पाती ।
दाता तेरी ये निसबत ,
है भी बहुत पुरानी ।

कुछ तो कशिश है तुझमें,
सबको वही लुभाती ।
तभी तो तेरे पीछे ,
दुनिया है दौड़ी आती ।

कुछ मन्नतें लिये हैं,
कुछ जन्नतों के ज़रिये ।
सब चाहते है तुझसे,
लेना किसी भी ज़रिये ।

औलाद की मुरादें,
या धन की आरज़ू हो ।
आते हैं तेरे दर पै,
दुखियारे सारे हैं वो ।

बीमारे-हाले आकर,
दुखड़ा सुनाके जाते ।
ताबीज़े-धागा दो या,
कोई मंत्र ही बता दो ।

मेरे यार मेरे दाता,
मुझको भी कुछ तो दे दो ।
पर्दा ये दरमियाँ से,
हटाने की तड़प दे दो ।
           तेरी याद में ही तड़पूँ,
               तड़पने की तड़प दे दो ।

                           👣🙏🏻
     
                      25/1/18

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद आपकी-428

दृष्टा-425

कर्म -426