बुत बने रहने की आदत(आध्यात्मिक)-263
बुत बने रहने की आदत,
अच्छी नहीं लगती मुझको ।
जो भी आता है बहुत कुछ,
सुनाकर चला ही जाता है ।
प्यार हो,पूजा हो या,
कोई भी तरीक़े रहे हों ।
कितने ही मंत्र और जंत्र,
कुछ भी कराये गये क्यों ना हो ।
मुस्कुराते रहते हो हर,
समय हर किसी पर भी ।
क्या ग़ज़ब ही आदत है,
तुम्हारी सहते रहने की ।
कभी तो कुछ तो तुम भी,
बोला भी करो काली की तरह ।
जैसे वो अपने राम से,
बोला किया करती थी ।
शायद कमी अभी भी है...?
चाहत में हमारी प्यारे दाता ।
तभी तो गुफ़्तगू की कोई,
राह निकलती ही नहीं है ।
एकतरफ़ा मोहब्बत कभी,
निभाई है किसी ने कब तक ।
दोनों तरफ़ से ही बराबर,
निभाये किया करते हैं ।
एक तुम हो जो मुस्कराभर,
देते हो हमेशा की तरह ही ।
कभी इज़हारे मोहब्बत तो,
तुमसे किया जाता ही नहीं ।
ज़माना अब तो बहुत आगे,
निकल चुका है मेरे दाता ।
हर समय ज़ुबान से इज़हार,
(I love you)किया ही करते हैं ।
ग़र समझ न पाये तुम,
इशारा प्यार का अब भी ।
फिर ना कहना कि अब तक,
हमने तुम्हें बतलाया ही नहीं ।
👣🙏🏻
27*1/18
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें