विचार क्रान्ति अभियान(आध्यात्मिक)-345
विचार क्रान्ति अभियान चलाकर,
तुमने ख़ूब कमाल कर दिया ।
मेरे गुरुवर सबके मनों पर,
तुमने अच्छा राज कर लिया ।
सँसारी मॉ-बाप तो अपने,
बच्चों को कुछ दे न सके ।
तुमने सारे बच्चों को ही,
"दिया"(DIYA) के ज़रिये जोड़ दिया ।
कितनी फ़िकर है तुमको सबकी,
बच्चे,बूढ़े और जवान की ।
तभी तो इतने मोड़ दे दिये,
सँस्कारों के तरह-तरह की ।
गर्भ में आने से लेकर के,
अन्तिम क्रिया तक भी सँस्कार ।
ताकि गर्भ से लेकर अन्तिम,
समय तक तुमसे जुड़ा रहे हर हाथ ।
इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी गुरुवर,
केवल आप ही ले सकते ।
हम सँसारी मॉ-बाप तो केवल,
आशाओं से बँधे रहते ।
इतनी शक्ति, इतनी भक्ति,
दे देना गुरुवर प्रिय आप ।
सारे विश्व में झँडा फहरायें,
जो देकर के गये हैं आप ।
👣🙏🏻
19/1/18
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें