जो राम हुये फिर कृष्ण हुये(आध्यात्मिक)-246
जो राम हुये,फिर कृष्ण हुये,
वो रामकृष्ण बनकर आये ।
गायत्री को जग में पहुँचाने वो,
फिर श्रीराम बनकर के आये ।
वही श्रीराम आज हम सबके,
"आराध्य" प्रिय गुरुदेव कहाते हैं ।
अपने हर बच्चे-बच्चे को वे,
सदबुध्दि-सन्मार्ग दिखाते हैं ।
मॉ भगवती शक्तिस्वरूपा हैं,
गुरुवर का साथ निभाती हैं ।
गुरुवर के हरेक कार्य में वो,
कँधे से कँधा हरवक्त मिलाती हैं ।
उनको अपने बच्चे सारे,
बहुत ही प्यारे हुआ करते हैं ।
कोई काम से,कोई भाव से,
हरदम उनसे जुड़े रहते हैं ।
उन्हीं की आत्मा हैं हम सब भी,
उन्हीं के दिल के टुकड़े हैं ।
सभी को प्यार हम करना सीखें,
जो भी गुरुसत्ता से जुड़े हुये हैं ।
आपका हाथ हमारे सिर पर,
सदा ही रहे मेरे गुरुदेव ।
जब-जब आप जगत में आयें,
हमको सदा साथ रखना गुरुदेव ।
👣🙏🏻
6/2/18
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें