सबकी ख़ुशी में ख़ुश हो जाना(सामाजिक)-203
सबकी ख़ुशी में ख़ुश हो जाना,
सबके बस की बात नहीं ।
क्यों कर ना पाते जो ऐसा,
क्या उनके सिर पर तेरा हाथ नहीं ।
सबसे बड़ा दुख कुछ लोगों को,
सामने वाला सुखी क्यों रहता है ।
केवल इसी धुन के चलते वो,
हरदम दुख से ही घुटा करता है ।
सभी सुखी हों इस दुनिया में,
सब ये ही मंत्र जपा करते हैं ।
फिर क्यों सुख आ जाने से,
ईर्ष्या का भाव रखा करते हैं ।
ऐसी गुरुसत्ता है हम सबकी,
जिसने प्रेम ही बरसाया है ।
ऐसे प्रेम की बरसात को हमने,
क्यों ना सब पर बरसाया है ।
.....क्यूँ सबको गले न लगाया है ।
.....क्यूँ आपस में प्यार न बढ़ाया है ।
👣🙏🏻
24/2/18
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें