दिले शायरी-16
--भरी भीड़ में चुपके - चुपके, कैसे तुम देखा करते हो,
लगता है जैसे तुम प्यारे, सबको मंत्र मुग्ध करते हो।
-- कहीं दूर जब आप हैं जाते, मन के आप करीब न पाते
ना जाने क्यों मनुआ मेरा, तुमको ढूॅढे आते जाते।
--सबको लगता आप उन्हीं के,
आपको लगता सब मेरे हैं।
लेकिन मुझको हरदम लगता,
कोई नहीं बस आप मेरे हैं,
केवल........ केवल आप मेरे हैं।
--तुम्हारी अदृश्य शक्ति, मिलती मुझे बराबर,
हर पल ही साथ देते, पल - पल में मुस्कुराकर।
--तुम क्या जानो दिल की पीड़ा, जाने क्यों ये दु:खता है।
इस दिल की धड़कन में प्यारे, केवल प्यार ही बसता
है!!
--जीवन में यदि मौज भरी है, तो संघर्ष भी कम न होंगे।
आज तुम्हारे संग जो रहते, देखो फिर वे कल ना होंगे!
@शशिसंजय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें