भोले-भाले(व्यक्तिगत)-300
भोले - भाले सीधे - सादे,
सबसे न्यारे मेरे पापा।
निश्छल बाहें स्नेहिल अॉखें,
सबको प्यार लुटाते पापा।
--ग्यान सिखाते, डॉट पिलाते,
सबको अच्छी राह बताते।
भूले - भटके, रूठे-बिछुड़े,
सबको गले लगाते पापा।
मेरे प्यारे अच्छे पापा...........
सबकी पीड़ा को सुन जाते,
सब कुछ आत्मसात कर जाते।
अन्दर चिन्तन करते पापा,
ऊपर हॅसते - रहते पापा।
मेरे प्यारे अच्छे पापा..............
सबके पापा जग के पापा,
सबसे न्यारे मेरे पापा।
जो भी उलझन लेकर आता,
सबको दिशा दिखाते पापा।
मेरे प्यारे अच्छे पापा.............
मेरे पापा जब ना होंगे,
हम भी तब आजाद न होंगे।
ज़ार - ज़ार जब सब रोयेंगे,
दूर हॅसेंगे मेरे पापा।
मेरे प्यारे अच्छे पापा..............
सबको धैर्य बॅधाते पापा,
सबको धीरज देते पापा।
मेरे प्यारे अच्छे पापा...........
सबसे अच्छे मेरे पापा,
सबसे सच्चे मेरे पापा।
"क्यों जनाब "आवाज़ लगाकर,
सबको चौंकायेंग़े पापा।
मेरे प्यारे अच्छे पापा..............
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें