अमृतवाणी-100/101/102

अमृतवाणी
————
साथियों ! हमने जीवन भर दिया है। बाप-दादों की दो हज़ार बीघे ज़मीन थी,वह हम दे आये और स्त्री के पास ज़ेवर था,वह भी हम दान में दे आये।बच्चों की गुल्लक में पैसे थे वह भी हम दे आये।अब आपके पास कुछ और धन है ? नहीं बेटे, धन के नाम पर एक कानी कौड़ी का लाखवाँ हिस्सा भी
हमारे पास नहीं है।आपको तलाशी लेना हो या मरने के बाद पता लगाना हो कि गुरुजी के पास क्या मिला,तो मालूम पड़ेगा कि शान्तिकुंज में एक ऋषि रहा करता था और यहॉ की रोटी खाया करता था।बेटे,धन के नाम पर हमारे पास कुछ भी नहीं है।लेकिन हॉ एक पूँजी है हमारे पास,यदि यह न होती तो हम इतनी बड़ी बात क्यों कहते ? हमारे पास वह पूँजी है तप की,जिसको हम सामान्य क्लास का कहते हैं ।

                         परमपूज्य गुरुदेव
                (पन्डित श्रीराम शर्मा आचार्य)

अमृतवाणी
————
हमको भगवान ने नेता बनाकर भेजा है।चाणक्य को
नेता बनाकर भेजा था।वह नालन्दा विश्वविद्यालय के डीन थे।अब्राहम लिंकन को,जार्ज वाशिंगटन को,
गारफील्ड को नेता बनाकर भेजा था।विनोबा को नेता बनाकर भेजा था।हम भी आपमें से हर एक आदमी को नेता बनाना चाहते हैं,नेता बनाने की हमारी इच्छा है।आपकी इच्छायें क्या हैं,यह हमको
मालूम हो या न हो तो आप लिखकर दे जाना।हमारा एक क्रम है।जब हम बैठते हैं तब देख लेते हैं
रात में हमारा क्रम पूजा-उपासना का रहता है।सबेरे
से लेकर दोपहर तक हम अपना लेख लिखते हैं ताकि अखण्ड ज्योति बीस साल तक बराबर निकलती रहे।बीस साल के लिये लेख और जो पुस्तकें लिखनी हैं,वह हम सब लिखकर रख जायेंगे।

                         परमपूज्य गुरुदेव
                 (पन्डित श्रीराम शर्मा आचार्य)

अमृतवाणी
————
एक और बात मैं अपने सबूत में आपको बताता हूँ जो विश्व के एक बहुत बड़े भविष्यवक्ता ने सैकड़ों
वर्ष पूर्व कही थी।संसार में ऐसे भविष्यवक्ता तो बहुत से हैं जो हाथ देखकर बताते हैं कि तेरा विवाह
कब हो जायेगा,पैसा कब आयेगा,कब क्या हो जायेगा ? इसी तरह जन्मपत्री बनाने वाले बहुत से
लोग हैं,किन्तु दुनिया में एक ऐसा व्यक्ति भी हुआ है,
जिसने सारे संसार की राजनीति के बारे में लिखा है। जिसमें से आठ सौ भविष्यवाणियाँ सही हो चुकी
हैं।एक हज़ार वर्ष पहले हुआ था,वह था-नास्टाडेमस
उसने ऐसी भविष्यवाणियाँ की थीं,जो एकोएक सौ फ़ीसदी सही हो जाती थीं।ब्रिटेन का तब नामोनिशान नहीं था,जब नास्टाडेमस पैदा हुआ था।
स्काटलैन्ड था,आयरलैंड था,इंग्लैंड था,पर ब्रिटेन नहीं था,लेकिन उसमें लिखा था कि ब्रिटेन बनेगा,
इतने दिनों तक राज्य करेगा और सन् 1942 में
इसका सिराजा बिखर जायेगा और अब जितना भी
उसका राजमण्डल है सब ख़त्म हो जायेगा।वह सब एक-एक अक्षर सही हुआ। यह तो नमूने के लिये
बता रहा हूँ।

                                परमपूज्य गुरुदेव
                        (पन्डित श्रीराम शर्मा आचार्य)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ यूं है तेर शुकराना-429

शुकराना -424

याद आपकी-428