गुरुगीता-42
मथुरा में कंस वध के बाद भगवान कृष्ण को वसुदेव और देवकी ने शिक्षा ग्रहण करने के लिए अवंतिका नगरी (वर्तमान में मध्यप्रदेश के उज्जैन) में गुरु सांदीपनि के पास भेजा। शिक्षा ग्रहण करने के बाद जब गुरुदक्षिणा की बात आई तो ऋषि सांदीपनि ने कृष्ण से कहा कि तुमसे क्या मांगू, संसार में कोई ऐसी वस्तु नहीं जो तुमसे मांगी जाए और तुम न दे सको। कृष्ण ने कहा कि आप मुझसे कुछ भी मांग लीजिए, मैं लाकर दूंगा। तभी गुरु दक्षिणा पूरी हो पाएगी। ऋषि सांदीपनि ने कहा कि शंखासुर नाम का एक दैत्य मेरे पुत्र को उठाकर ले गया है। उसे लौटा लाओ। कृष्ण ने गुरु पुत्र को लौटा लाने का वचन दे दिया और बलराम के साथ उसे खोजने निकल पड़े।
खोजते-खोजते सागर किनारे तक आ गए। समुद्र से पूछने पर उसने भगवान को बताया कि पंचज जाति का दैत्य शंख के रूप में समुद्र में छिपा है। हो सकता है कि उसी ने आपके गुरु पुत्र को खाया हो। भगवान ने समुद्र में जाकर शंखासुर को मारकर उसके पेट में अपने गुरु पुत्र को खोजा, लेकिन वो नहीं मिला। शंखासुर के शरीर का शंख लेकर भगवान यमलोक गए। भगवान ने यमराज से अपने गुरु पुत्र को वापस ले लिया और गुरु सांदीपनि को उनका पुत्र लौटाकर गुरु दक्षिणा पूरी की।
गुरुगीता पाठ
=========
देवकिन्नरगन्धर्वा: पितरो यक्षचारणा:।
मुनयोsपि न जानन्ति गुरुशुश्रूषणाविधिम्।।44।।
अर्थ
===
देव, किन्नर, गन्धर्व, पितृ,यक्षचारण और मुनिलोग सच्चिदानंदघन पुरुषोत्तम गुरुदेव की शुश्रूषा प्रणाली नहीं
जानते हैं।
44.
The deities, the divine singers, all pitras, Yakshas charans and Munis are ignorant of the methodology of service and worship to the Master the par-excellence of the condensed form of consciousness, existence and bliss.
Comments:
===========
If the above mentioned categories would have known the methodology of worship to the Master , they would have not remained contented, in their respective states and would have tried for emancipation.
👣🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें