गुरुगीता-1
गुरु गीता में भगवान शिव और पार्वती का संवाद है जिसमें पार्वती भगवान शिव से गुरु और उसकी महत्ता की व्याख्या करने का अनुरोध करती हैं। इसमें भगवान शंकर गुरु क्या है, उसका महत्व, गुरु की पूजा करने की विधि, गुरु गीता को पढने के लाभ आदि का वर्णन करते हैं।
वह सद्गुरु कौन हो सकता है उसकी कैसी महिमा है। इसका वर्णन इस गुरुगीता में पूर्णता से हुआ है। शिष्य की योग्यता, उसकी मर्यादा, व्यवहार, अनुशासन आदि को भी पूर्ण रूपेण दर्शाया गया है। ऐसे ही गुरु की शरण में जाने से शिष्य को पूर्णत्व प्राप्त होता है तथा वह स्वयं ब्रह्मरूप हो जाता है। उसके सभी धर्म-अधर्म, पाप-पुण्य आदि समाप्त हो जाते हैं तथा केवल एकमात्र चैतन्य ही शेष रह जाता है वह गुणातीत व रूपातीत हो जाता है जो उसकी अन्तिम गति है। यही उसका गन्तव्य है जहाँ वह पहुँच जाता है। यही उसका स्वरूप है जिसे वह प्राप्त कर लेता है।
सती दक्ष प्रजापति की पुत्री और भगवान शिव की पत्नी थी। इनकी उत्पत्ति तथा अंत की कथा विभिन्न पुराणों में विभिन्न रूपों में उपलब्ध होती है।
शैव पुराणों में भगवान शिव की प्रधानता के कारण शिव को परम तत्त्व तथा शक्ति (शिवा) को उनकी अनुगामिनी बताया गया है। इसी के समानांतर शाक्त पुराणों में शक्ति की प्रधानता होने के कारण शक्ति (शिवा) को परमशक्ति (परम तत्त्व) तथा भगवान शिव को उनका अनुगामी बताया गया है।
श्रीमद्भागवतमहापुराण में अपेक्षाकृत तटस्थ वर्णन है। इसमें दक्ष की स्वायम्भुव मनु की पुत्री प्रसूति के गर्भ से 16 कन्याओं के जन्म की बात कही गयी है। देवीपुराण (महाभागवत) में 14 कन्याओं का उल्लेख हुआ हैतथा शिवपुराण में दक्ष की साठ कन्याओं का उल्लेख हुआ है जिनमें से 27 का विवाह चंद्रमा से हुआ था। इन कन्याओं में एक सती भी थी। शिवपुराण के अनुसार ब्रह्मा जी को भगवान शिव के विवाह की चिंता हुई तो उन्होंने भगवान विष्णु की स्तुति की और विष्णु जी ने प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी को बताया कि यदि भगवान शिव का विवाह करवाना है तो देवी शिवा की आराधना कीजिए। उन्होंने बताया कि दक्ष से कहिए कि वह भगवती शिवा की तपस्या करें और उन्हें प्रसन्न करके अपनी पुत्री होने का वरदान मांगे। यदि देवी शिवा प्रसन्न हो जाएगी तो सारे काम सफल हो जाएंगे। उनके कथनानुसार ब्रह्मा जी ने दक्ष से भगवती शिवा की तपस्या करने को कहा और प्रजापति दक्ष ने देवी शिवा की घोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिवा ने उन्हें वरदान दिया कि मैं आप की पुत्री के रूप में जन्म लूंगी। मैं तो सभी जन्मों में भगवान शिव की दासी हूँ; अतः मैं स्वयं भगवान शिव की तपस्या करके उन्हें प्रसन्न करूँगी और उनकी पत्नी बनूँगी। साथ ही उन्होंने दक्ष से यह भी कहा कि जब आपका आदर मेरे प्रति कम हो जाएगा तब उसी समय मैं अपने शरीर को त्याग दूंगी, अपने स्वरूप में लीन हो जाऊँगी अथवा दूसरा शरीर धारण कर लूँगी। प्रत्येक सर्ग या कल्प के लिए दक्ष को उन्होंने यह वरदान दे दिया।तदनुसार भगवती शिवा सती के नाम से दक्ष की पुत्री के रूप में जन्म लेती है और घोर तपस्या करके भगवान शिव को प्रसन्न करती है तथा भगवान शिव से उनका विवाह होता है। इसके बाद की कथा श्रीमद्भागवतमहापुराण में वर्णित कथा के काफी हद तक अनुरूप ही है।
गुरुगीता पाठ
=========
ऋषय उचु:
=======
गुह्याद् गुह्यतरा विद्या, गुरुगीता विशेषतः।
त्वत्प्रसादाद्धि श्रोतव्या, तद्सर्वं ब्रूहि मे सूत।।1।।
अर्थ
===
हे सूत!ब्रह्मविद्या गोपनीय से भी अधिक गोपनीया है, विशेषकर गुरुगीता-आपके प्रसाद से ही जानी जा सकती है, वह सब हमें कहें।
अन्यान्य विद्याओं द्वारा मनुष्य संसार में नश्वर सुख लाभ कर सकता है।एक मात्र ब्रह्मविद्या ही मनुष्य को परमानन्दमय परमपद प्रदान करती है।जिस आनन्द लाभ से मनुष्य कृतार्थ हो जाता है एवं जन्म, मृत्यु से निवृत्त हो जाता है।इस गुरुगीता के पाठ करने से गुरुभक्ति लाभ करके गुरुनाम की महिमा और गुरु का स्वरूप जाने जा सकते हैं, और मनुष्य भवबन्धन से मुक्त होता है।।1।।
।।1।।Many seers gathered around Shri Sootji Maharaj and requested him to unfold the mysteries of the Brahmavidya, 'The divine knowledge about Brahma 'It is
supposed to be the most mysterious especially. "GURU GEETA" and that it could only be learnt by his grace.
Comments Of GURU GEETA
-----------------------------------------------
In this world human beings can attain temporal happiness and prosperity by other knowledges but it is tha divine knowledge of Brahma only which can bestow tha ultimate bliss and tha most exalted status of peace. It brings about fulfilment of life and delivers one from the wheel of life and death. Tha meditational recitation of Guru Geeta bestowes devotion regarding Guru and tha aspirant can realise tha magnanimity of the name of the MASTER and his real form which results in release of the worldly bondages.
👣🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें